Please Share

Paymanager Other Bill॥ Paymanager Info ॥ Paymanager Sikho Sikhao ॥ पेमेनेजर सीखो सिखाओ।

पेमेनेजर सीखो सिखाओ

PAYMANAGER INFO


Paymanager Other Bill


Paymanager Other Bill Part-1

◆वेतन बिल,पीएल सरेंडर, डीए एरियर, लीव इन्केसमेंट रिटायरमेंट, सेलेरी एरियर के सभी बिल Bill Processing में प्रोसेस किये जाते है इसके अलावा बोनस,यात्रा भत्ता, चिकित्सा व्यय,कार्यालय व्यय व अन्य एफवीसी बिल यहां प्रोसेस किये जाते है :-
★बोनस बिल :- अराजपत्रित स्थाई कर्मचारियों(पे लेवल-12तक) को प्रतिवर्ष बोनस दिया जाता है जो यहां से प्रोसेस किया जाता है-
●बोनस डिटेल :- वित्त विभाग द्वारा बोनस आदेश जारी होने के बाद इस विकल्प में माह,वर्ष, बिल नाम,बिल नम्बर व आदेश क्रमांक चयन करने पर बोनस योग्य सभी कार्मिकों का नाम प्रदर्शित होता है।अगर किसी कार्मिक का व्यक्तिगत बिल बनाना हो तो individual से संबंधित कार्मिक का चयन किया जा सकता है।नीचे दिये गये प्रोसेस पर क्लिक करनें पर बिल प्रोसेस हो जाता है।अगर किसी बोनस योग्य कार्मिक का नाम नहीं दिखाई दे तो उसकी पे डेटस् और पे लेवल चैक करे।
●बोनस अपडेशन – इस विकल्प से जिन कार्मिकों को आनुपातिक बोनस मिलता है उसे अपडेट किया जाता है।
★टीए/मेडिकल/लोन :- इस विकल्प से यात्रा भत्ता, चिकित्सा व्यय बिल प्रोसेस होते है।पहले जीपीएफ व एस.आई.लोन बिल इसी विकल्प से प्रोसेस होता था परन्तु अब विभाग द्वारा सीधा कार्मिक के खाते में भुगतान होता है-
●मेडिकल प्रोसेस – इस बिल से कार्मिक का चिकित्सा व्यय का बिल प्रोसेस किया जाता है।यहां कार्मिक द्वारा स्वयं की आईडी से भेजे गये बिल व डीडीओ स्वयं भी कार्मिक का बिल तैयार कर सकते है।
●टीए/मेडिकल – इस विकल्प में कार्मिक द्वारा भेजे गये यात्रा भत्ते व मेडिकल बिल एड कर प्रोसेस किये जाते है।
●टीए/मेडिकल एम्पलोइ पैंडिंग बिल – इस विकल्प में कार्मिकों द्वारा अपनी आईडी द्वारा भेजे गए यात्रा भत्ता व चिकित्सा व्यय बिल देख सकते है।


Paymanager Other Bill Part-2

◆एफवीसी बिल्स :- इस विकल्प में कार्यालय से संबंधित कार्यालय व्यय या अन्य एफवीसी बिल बनाये जाते है-
●अपडेट थर्ड पार्टी – इस विकल्प में थर्ड पार्टी के डाटा अपडेट किये जाते है।इस विकल्प में जाने पर टाईप में थर्ड पार्टी/वाहन/संविदा का चयन करनें पर नाम में आपको सभी थर्ड पार्टी के नाम दिखाई देंगे, किसी एक का चयन कर अपडेट कर सकते है।यह अपडेट वाहन पेमेंट या संविदा पेमेंट से संबंधित होता है।
●एफवीसी मास्टर :- इस विकल्प में हम पूर्व में फीड की गई थर्ड पार्टी के डाटा में संशोधन कर सकते है व नई थर्ड पार्टी भी जोड़ सकते है।
●लिवेरीज प्रोसेस :- इस विकल्प के माध्यम से कार्यालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के वर्दी के बिल प्रोसेस किये जाते है।
●थर्ड पार्टी अकाउंट वेरिफिकेशन :- इस विकल्प से थर्ड पार्टी के अकाउंट को वेरिफाई किया जाता है।
●एफवीसी प्रोसेस :- इस विकल्प से एफवीसी बिल प्रोसेस किये जाते है। इसमें कार्यालय में होने वाले स्टेशनरी, बिजली बिल, टेलीफोन बिल का भुगतान सीधा संबंधित पार्टी के खाते में किया जा सकता है।
●अदर ओफिस एफवीसी बिल :-
इस विकल्प से दुसरे कार्यालय की ओफिस आईडी डालकर उसका एफवीसी बिल प्रोसेस किया जा सकता है।
●एच.एस.एम.एस. टीएडी पैमेंट :-
यह विकल्प जनजातीय विकास विभाग से संबंधित है।इसमें जनजातीय विभाग के कार्यालयों में कार्यरत कार्मिकों के वर्दी व अन्य बिल प्रोसेस होते है।


Paymanager Other Bill Part-3

■ मर्ज सब डीडीओ पीडी बिल :-
यह विकल्प पंचायत राज विभाग के बिल मर्ज करने के लिए है।अलग-अलग सब डीडीओ से जो बिल आते है,डीडीओ उन्हें इस विकल्प में मर्ज कर एक बिल बनाता है।
■स्कोलरशिप/आंगनबाड़ी मास्टर –
उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति व आंगनबाड़ी के कर्मचारियों का वेतन बनाने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है-
●स्कोलर ग्रुप मास्टर :- इस विकल्प में छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले छात्रों का ग्रुप अपडेट किया जाता है।
●यहां स्कोलर/ आंगनबाड़ी कार्मिकों की डिटेल अपडेट की जाती है।
●एड बुल्क अलोवेंस – आंगनबाड़ी कार्मिकों को दिया जाने वाला अलोवेंस जोड़ा जाता है।
●एड बुल्क डिडक्शन – उपरोक्त कार्मिकों की कोई कटौती हो तो यहां से जोड़ा जाता है।
●डिपेंडेंट डिडक्शन – उपरोक्त कार्मिकों के आश्रित संबंधी कटौती जोड़ी जाती है।
●बिल प्रिप्रेशन – स्कोलरशिप/ आंगनबाड़ी कार्मिकों संबंधी बिल यहां तैयार किया जाता है।
●स्कोलर ग्रुप रिपोर्ट :- यहां छात्रवृत्तियों से संबंधी ग्रुप की रिपोर्ट देखी जा सकती है।
●स्टाइपेंड एरियर – पारिश्रमिक का एरियर इस विकल्प में बनाया जाता है
●स्टाइपेंड बिल प्रिप्रेशन- कार्मिकों के पारिश्रमिक का बिल इस विकल्प में तैयार किया जाता है।
●स्टाइपेंड बिल प्रोसेस – उपरोक्त बिल तैयार होने के बाद इस विकल्प के माध्यम से प्रोसेस किया जाता है।
●बिल प्रोसेस – पारिश्रमिक के अलावा अन्य बिल यहां प्रोसेस किये जायेंगे।
●स्टाइपेंड डीए एरियर – स्टाइपेंड के बढे हुये मंहगाई भत्ते का एरियर यहां बनाया जाता है।
●एड आंगनबाड़ी सेंटर – नये आंगनबाड़ी सेंटर इस विकल्प से जोड़े जाते है।
●असाईन NPCI कोड – डिजिटल पेमेंट के लिए एक NPCI कोड की जरूरत होती है।वह कोड यहां से असाईन किया जाता है।
●जनरेट सीडींग फाईल – छात्रवृत्ति, पारिश्रमिक सें संबंधित जोड़ी गई समस्त फाईल यहां से जनरेट कर सकते है।
●आंगनबाड़ी LIC प्रोसेस – कोई कार्मिक अपनी जीवन बीमा की किश्त की राशि की कटौती करवाना चाहता हो तो इस विकल्प से प्रोसेस की जाती है।
●स्कोलर ट्रांसफर – छात्रवृत्ति के लिए बनाई छात्रवृत्ति प्रोफाइल एक आफिस आईडी से दुसरी आफिस आईडी को स्थानांतरित की जा सकती है।
● असेप्ट स्कोलर ट्रांसफर – दुसरी आफिस आईडी से आई स्कोलर. आईडी को असेप्ट किया जाता है।


Paymanager Other Bill Part-4

★ग्रांट टीएडी पेमेंट :- इस विकल्प में जनजातीय विभाग की छात्रवृत्तियों संबंधी बिल प्रोसेस किया जाता है।
★टीए बिल न्यू :- इस विकल्प में ऐसे कार्मिकों का यात्रा भत्ता बिल बना सकते है जिन्होंने अपनी पर्सनल आइडी से बिल फारवर्ड नहीं किया है साथ ही ऐसे कार्मिक जिनका स्थानांतरण ह़ चुका है एवं उनका यात्रा भत्ता बिल बकाया है तो अदर आफिस एम्पलोइ चयन करते हुए उनका बिल प्रोसेस किया जा सकता है।
★RIPS पेमेंट :- इस विकल्प में राजस्थान इन्वेस्टमेंट प्रमोशनल स्कीम- 2019 के तहत दी जाने वाली सब्सिडी का पेमेंट बनाया जाता है।
★बेनिफिशिएरी बिल :- इस विकल्प में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ का बिल बनाया जाता है:-
●बेनिफिशिएरी डाटा अपलोड – यहां लाभार्थियों का डाटा अपलोड किया जाता है।
●बेनिफिशिएरी ग्रुप प्रोसेस – यहां लाभार्थियों का ग्रुप एलोकेट किया जाता है।
●बेनिफिशिएरी रोंग डाटा- लाभार्थियों का गलत डाटा ग्रुप वाइज यहां प्रदर्शित होता है।
●एड बेनिफिशिएरी ग्रुप – लाभार्थियों को ग्रुप में यहां से जोड़ा जाता है।
●बेनिफिशिएरी ग्रुप चेंज – योजनानुसार लाभार्थी को एक से दुसरे ग्रुप में ट्रांसफर किया जाता है।
●बेनिफिशिएरी मास्टर – लाभार्थियों की संम्पूर्ण डिटेल यहां से अपडेट की जाती है।
●बेनिफिशिएरी सर्च – यहां अपडेट किये गये लाभार्थियों को सर्च किया जाता है।
●बेनिफिशिएरी प्रोसेस – यहां से लाभार्थियों का बिल प्रोसेस किया जाता है।
★इलेक्सन पेमेंट – इस विकल्प से चुनाव में लगे कार्मिकों को मानदेय भुगतान किया जाता है-
●इलेक्शन डाटा अपलोड- चुनाव में लगे कार्मिकों का डाटा यहां अपलोड किया जाता है।
●इलेक्शन पेमेंट प्रोसेस – डाटा अपलोड के बाद इस विकल्प से पेमेंट प्रोसेस किया जाता है।
★पीडी प्रोसेस – इस विकल्प से पीडी बिल प्रोसेस किये जाते है।


लेख

बलबीर स्वामी (व्याख्याता) राउमावि कायमसर (सीकर)


https://t.me/shiksharajasthan


Please Share